Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सांसद बनी भारतीय मूल की पिया डांडिया (Pia Dandiaya) का राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर से पारिवारिक रिश्ता है। पिया डांडिया ने अपनी मेहनत और काबीलियत के बल पर शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहुंचने तक का सफर तय किया है। पिया ने अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपॉजिट डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद बनकर अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

US Midterm Election
US Midterm Election

US Midterm Election: राजस्थान प्रदेश की बेटी पिया डांडिया ने अपनी मेहनत और काबीलियत के बल पर शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहुंचने तक का सफर तय किया है। इतना ही नहीं पिया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन चुकी हैं। पिया (Pia Dandiya) ने अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपॉजिट डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद बनकर अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि अमेरिका में मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार का सीधा असर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लिए जाने वाले फैसलों पर पड़ेगा।

पिया डांडिया रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार केसी असकर को 3.84% के मार्जिन से हराकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की रिपब्लिकन पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। इस चुनाव में दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं।

शिक्षक से तय किया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर

फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में जन्मी भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी। इसके बाद पिया का चयन व्हाइट हाउस फेलो के रूप में अमेरिकी शिक्षा विभाग व डोमेस्टिक पॉलिसी काउंसिल में भी काम किया। अब पिया फ्लोरिडा से 1,50,907 मत हासिल कर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन चुकी है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहुंचने वाली भारतीय-अमेरिकी महिलाओं की लिस्ट में पहला नाम प्रमिला जयपाल का आता है।

जयपुर में रहते थे पिया डांडिया के माता-पिता

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सांसद बनी भारतीय मूल की पिया डांडिया (Pia Dandiaya) का राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर से पारिवारिक रिश्ता है। पिया के माता-पिता जयपुर शहर में रहते थे। हालांकि, पिया का जन्म और पालन-पोषण फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ था। लेकिन उनका पुराना पारिवारिक तालुक राजस्थान प्रदेश से ही है। 80 के दशक में इनके पिता डॉ रोहित डांडिया और माता भारती डांडिया अमेरिका चले गए थे। आज भी पिया डांडिया के रिश्तेदार और परिजन राजस्थान में ही निवास करते हैं। पिया डांडिया के माता-पिता अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कई बार अमेरिका से भारत की यात्रा की ह।

पिया डांडिया की मां ने राजस्थान यूनिवर्सिटी और पिता ने जयपुर में की मेडिकल की पढ़ाई

भारतीय मूल की पिया डांडिया द्वारा अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव (US Midterm Election) में फ्लोरिडा से संसद का चुनाव जीतकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। आपको बता दें कि पिया डांडिया के माता पिता ने अपनी पूरी पढ़ाई राजस्थान से ही की थी। पिया डांडिया की मां ने मां भारती डांडिया ने राजस्थान विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स और पिता रोहित डांडिया जयपुर से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बने। डॉ रोहित ने अमेरिका जाने के बाद बच्चों को पढ़ाने के लिए मोंटेसरी स्कूल शुरू किया। पिया के माता-पिता की पुरानी यादें आज भी जयपुर शहर से जुड़ी हुई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत