हरियाणा सरकार ने महंगे सिलेंडर से लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई योजना का लाभ लेने का मौका है। हरियाणा सरकार द्वारा योजना के लिए आवेदन करने का मौका है। योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। हरियाणा सरकार द्वारा 500 रुपये में सिलेंडर लेने की योजना का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना 2024 के तहत आवेदन करना हेागा।
इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जहां पात्र लोग आनलाइन के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार ही ले सकते है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इस योजना के तहत हरियाणा के सभी बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड धारक परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
जबकि सिलेंडर पर मिलने वाले लगभग 500 रुपये की सब्सिडी को पात्र महिलाओ के बैंक खाते में वापस भेजे जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों के परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन प्रक्रिया करनी होगी।
इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। योजना का लाभ लेने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर आवेदन करना होगा। योजना के लिए प्रदेश की किसी भी सीएचसी से आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करते समय लाभार्थियों को अपना एलपीजी आईडी नंबर, बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड सहित अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण करवाने के लिए लाभार्थियों का अपनी फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए। जिन लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो, वे अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।


