Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत

हरियाणा रोडवेज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू करने का फोकस किया है। ग्रामीणों की डिमांड पर हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा बल्लभगढ़ से मंझावली के बीच में नई बस रोडवेज सेवा की शुरुआत की है। इस बस सेवा से लगभग 16 किलोमीटर लंब रुट पर कई गांवों की छात्र-छात्राएं व यात्रियों को राहत मिलने वाली है। हालांकि पहले इस रुट पर स सेवा चलती थी, लेकिन हरियाणा रोडवेज ने सेवा को बंद कर दिया था। अब इस सेवा से रूट के ग्रामीणों को शहर आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी। स्कूल-कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों को भी आने-जोन में परेशानी नहीं होगी।

सिटी बस सेवा बंद होने से रूट नंबर 909 पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर मंझावली और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कालेज जाने वाली छात्राओं को उठानी पड़ रही थी। मंधावली गांव की महिला पंच ममता ने इस समस्या को लेकर हरियाणा रोडवेज के आला अधिकारियों और प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू करने की मांग की थी।

हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने कहा कि रोडवेज ने फिलहाल रूट नंबर 909 पर एक बस चलाने का निर्णय लिया है। यह बस दिन में तीन चक्कर लगाएगी। निर्धारित समय के अनुसार पहली बस सुबह 8:30 बजे बल्लभगढ़ बस अड्डे से मंझावली के लिए रवाना होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे और शाम पांच बजे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यदि सवारी बसों को ठीक मिलेंगी तो संख्या को बढ़ा दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार