Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार

हरियाणा के बड़े शहरों के मार्गों को जाम मुक्त बनाने व एक शहर से दूसरे शहर की सीधी कनेक्टिविटी करने के लिए सरकार द्वारा नए एलिवेटेड रोड का निर्माण को मंजूरी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने ग्रेटर फरीदाबाद से सैनी कालोनी मोड तक एलिवेटेड रोड की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर 754 करोड़ रुपये की मंजरी दी गई है।

इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की से एनआईटी, गुरुग्राम व दिल्ली-जयपुर हाईवे की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। ग्रेटर फरीदाबाद से सैनिक कालोनी मोड़ तक एलिवेटेड सड़क बनाने की परियोजना को गति मिल गई है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री का है। कहा कि आभार जताया ग्रेटर फरीदाबाद को एनआइटी से जोड़ने के लिए लगभग 754 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना फरीदाबाद के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

इससे ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी न केवल एनआइटी क्षेत्र से मजबूत होगी, बल्कि गुरुग्राम की ओर आवागमन भी पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगा। इस परियोजना का टेंडर खुलना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है, जिससे इसके धरातल पर उतरने का रास्ता साफ होगा। मंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की मांग उन्होंने विधायक रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उठाई थी।

उनका उद्देश्य था कि तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद को शहर के पुराने हिस्सों और प्रमुख मार्गों से सीधे जोड़ा जाए, ताकि लोगों को जाम और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिल सके। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और सकारात्मक सोच से यह प्रयास साकार होने जा रहा है। प्रदेश के लोगों को इस योजना से बड़ा लाभ मिलने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत