Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया रविवार को आइगे चवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया रविवार को आइगे चवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण


रावतसर
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया रविवार को बारह बजे बाड़मेर के चवा गांव आइगे।
पूर्व सरपंच पदमाराम पोटलिया ने बताया कि रविवार को दोपहर बारह बजे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं किसान नेता डॉ सतीश पुनिया के मुख्य आतिथ्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत जगरामपुरी महाराज पनोणियो का तला, मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, विशिष्ट अतिथि बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, भाजपा चवा मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह पोटलिया होंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विशाल सभा का भी आयोजन किया जाएगा और चवा उपतहसील के आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा