Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में एसडीएम, डीएसपी समेत 27 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामलों में चलेगा केस, सीएम ने दी मंजूरी

राजस्थान में एसडीएम, डीएसपी समेत 27 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामलों में चलेगा केस, सीएम ने दी मंजूरी

Rajasthan CM Order : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति को अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने प्रदेश के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस दर्ज के आदेश दिए है। इसमें एसडीएम, डीएसपी सहित 27 अधिकारी शामिल है। इस राजस्थान के विभिन्न जिलों के 21 मामलों में लिया गया है। ऐसे में अब एसडीएम, डीएसपी लेवल के अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले से निपटना होगा।

राजस्थान के सीएम ने कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ नियम विरुद्ध रूपांतरण व भू-उपयोग परिवर्तन में राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए है। सीएम के इन आदेश के तुरंत ही बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया और सीएम ने कार्रवाई करके भ्रष्टाचार को सहन नहीं करने का संदेश दिया।

इसके अलावा पद का दुरुपयोग करते हुए खातेदारी भूमि का दावा डिक्री करवाने, अवैध परितोषण प्राप्त करने के प्रकरणों में एक अन्य उपखंड अधिकारी के विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए है। इसी तरह राजस्थान पुलिस के तत्कालीन डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार में सलिप्त होकर अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए है और इसके साथ उनकी संपत्ति के जांच के भी आदेश दिए गए है।

राजस्थान के इन अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के 5, लोक निर्माण विभाग के 3, वाणिज्यिक कर विभाग के 2 तथा चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, देवस्थान विभाग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना व सहकारिता विभाग के 1-1 मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए है। इसके अतिरिक्त राजस्थान लेखा सेवा के एक अधिकारी तथा एक विकास अधिकारी के विरुद्ध भी अभियोजन स्वीकृति का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जम्मू, पंजाब, हरियाणा का वृंदावन और आगरा का नया रेल कनेक्शन, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन