Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike 2026 Update : सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले नहीं मिलेगा डीए का लाभ! अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा बोनस

DA Hike 2026 Update : सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले नहीं मिलेगा डीए का लाभ! अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा बोनस

दिवाली से पहले डीए का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को सरकार झटका देने वाली है। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलने वाला है, लेकिन कर्मचारियों के लिए राहत की बात है कि सरकार कर्मचारियों को डीए की बजाए दिवाली का बोनस देन वाली है। सरकार द्वारा दिवाली का बोनस कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन से के साथ मिलने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक डीए बढ़ाने की घोषणा नहीं की है।

इसके चलते राज्य सरकार भी कर्मचारियों को डीए देने में देरी कर रही है। फिलहाल यूपी व हरियाणा, राजस्थान सरकार द्वारा डीए बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है, क्योंकि यह सरकार केंद्र के डीए बढ़ाने का इंतजार कर रही है। ऐसे में यूपी के लगभग 12 लाख कर्मचारियों को डीए का लाभ अक्टूबर माह की बजाए नवंबर व दिसंबर माह में मिल सकता है। लेकिन यूपी सरकार द्वारा कर्मचारियों को डीए की जगह पर दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी कर रही है।

इसकी जल्द ही योगी सरकार द्वारा घोषणा कर दी जाएगी। यह बोनस कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन के साथ ही मिलने वाला है, ताकि कर्मचारी दिवाली पर्व को धूमधाम से मना सके। यूपी के कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा।

अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। हालांकि यूपी वित्त मंत्रालय द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की फाइल को फाइनल टच दिया जा चुका है और उसको अब मुख्यमंत्री योगी के सक्षम रखा जागएा। जहां से मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों का बोनस वेतन के साथ जारी कर दिया जाएगा।

बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के साथ दिसंबर से होने की संभावना है। वहीं कर्मचारियो को दीवाली से पहले बोनस दे दिए जाने की पूरी तैयारी है, इसकी घोषणा सरकार जल्द करेगी।

राष्ट्रीय बचत पत्रों के तौर पर मिलेगा एरियर

कर्मचारियों की इस साल की दूसरी किस्त जुलाई माह से बकाया है। ऐसे में जुलाई से अक्टूबर तक के डीए का एरियर यूपी सरकार सकार भविष्य निधि खातों में जमा कराने के साथ अन्य राष्ट्रीय बचत पत्रों के रूप में दिया जाएगा। राज्य सरकार के विभाग अक्टूबर माह के वेतन के बिल तैयार कर चुके हैं और अब उनमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा