Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जम्मू, पंजाब, हरियाणा का वृंदावन और आगरा का नया रेल कनेक्शन, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जम्मू, पंजाब, हरियाणा का वृंदावन और आगरा का नया रेल कनेक्शन, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Udhampur-Agra Special Train : रेलवे विभाग ने त्योहारी सीजन में पांच राज्यों के शहरों को जोड़ने वाली नई स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है। रेलवे विभाग ने जम्मू के उधमपुर से आगरा तक नई सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की मंजूरी दी है। यह ट्रेन जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए यूपी के वृंदावल, आगरा तक जाएगी।

यह ट्रेन हरियाणा में नरवाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते चलेगी। इससे हरियाणा के साथ पंजाब के हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 01903 एक नवंबर से इसका संचालन होगा और 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालन होगी। इस दौरान कुल इसके पांच फेरे होंगे।

उधमपुर से आगरा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे विभाग द्वारा उधमपुर से आगरा तक चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे विभाग के अनुसार एक नवंबर को ट्रेन रात 8 बजे आगरा से चलकर अगले दिन दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे उधमपुर में शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 01904 दो नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक तुषार महाराज टर्मिनल तक प्रत्येक सोमवार पांच चक्कर लगाएगी।

उधमपुर से आगरा स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे विभाग की तरफ से उधमपुर से आगरा तक चलने वाली ट्रेन का स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया है। आगरा रेलवे जंक्शन से चलकर इस ट्रेन का ठहराव वृदांवन, कोसी कलां, पलवल, दिल्ली, सफदरगंज, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मू तवी जैसी स्टेशनों पर होगी।

जींद स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि ट्रेन को लेकर रेलवे का कोई निर्देश आता है तो यात्रियों काे अवगत करवा दिया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा, दिल्ली का गोल्डन टेंपल का सफर होगा आसान, बल्लभगढ़-अमृतसर हरियाणा रोडवेज की सीधी बस हुई शुरू