Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा, दिल्ली का गोल्डन टेंपल का सफर होगा आसान, बल्लभगढ़-अमृतसर हरियाणा रोडवेज की सीधी बस हुई शुरू

हरियाणा, दिल्ली का गोल्डन टेंपल का सफर होगा आसान, बल्लभगढ़-अमृतसर हरियाणा रोडवेज की सीधी बस हुई शुरू

Haryana Roadways: हरियाणा और दिल्ली प्रदेश के श्रद्धालुओं का गोल्डन टेंपल का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा बल्लभगढ़ से अमृतसर के बीच सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इस बस के के शुरू होने से हरियाणा और दिल्ली के बस यात्रियों का गोल्डन टेंपल का सफर तो आसान होगा ही, साथ ही पंजाब प्रदेश के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जिले के बस यात्रियों का दिल्ली का सफर भी आसान हो जाएगा। यह बस बल्लभगढ़ से चलकर बदरपुर, सराय काले खां बॉर्डर होते हुए मुरथल, पानीपत, करनाल, पीपली, अम्बाला, राजपुरा के रास्ते लुधियाना बायपास, जालंधर और ब्यास के रास्ते अमृतसर तक चलेगी।

बल्लभगढ़ से अमृतसर के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई नई रोडवेज बस सेवा बल्लभगढ़ से अमृतसर के बीच बस यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। यह बस बल्लभगढ़ से अमृतसर के लिए सुबह 06.00 बजे रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली से सुबह 07.40 बजे, पानीपत से सुबह 09:20 बजे, करनाल से सुबह 10.40 बजे और अम्बाला कैंट से दोपहर 12.30 बजे चलकर लुधियाना, जालंधर के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ और अमृतसर के बीच शुरू हुई सीधी बस सर्विस अमृतसर बस स्टैंड से बल्लभगढ़ के लिए सुबह 06.00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस जालंधर से सुबह 08.32 बजे, अम्बाला से सुबह 11.50 बजे, करनाल से दोपहर 01.00 बजे और पानीपत से दोपहर 02:10 बजे चलकर दिल्ली के रास्ते बल्लभगढ़ पहुंचेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जम्मू, पंजाब, हरियाणा का वृंदावन और आगरा का नया रेल कनेक्शन, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन