Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा,  अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा

Ind-Nez: न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आज के मुकाबले में तिलक वर्मा हीरो बनकर उभरे। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर तिलक वर्मा ने अंतिम के ओवरों पारी को संभालते हुए भारत को जीत की दहलीज तक ले गए। इस जीत के बाद यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हारी हुई बाजी को जीतने वाले को सिकंदर नहीं....कहते हैं तिलक वर्मा। आज का मैच शुरू होने से पहले सबसे अधिक चर्चा का विषय रहे वैभव सूर्यवंशी का शो पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

भारत के ऊपरीक्रम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसंग और वैभव सूर्यवंशी की तिकड़ी ने तो आज भारत की नाव लगभग डुबो ही दी थी। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि आज के मैच में 66 रनों तक पहुंचते-पहुंचते यह तिकड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। भारत 10 ओवरों में मात्र 66 रनों पर 3 विकेट गंवा चुका था। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 15 ओवर खत्म होते-होते भारत ने 112 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उस समय तो भारतीय टीम के प्रशंसकों ने आज के मैच में न्यूजीलैंड की जीत पक्की मान ली थी। लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने अंतिम के ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी दिखाते हुए भारत को जीत दिलाई।

अंतिम पांच ओवरों में 69 रन बनाकर लिखी जीत की पटकथा

आज भारत की जीत में तिलक वर्मा ही नहीं बल्कि नीतीश कुमार रेड्डी का भी अहम योगदान रहा। जरूरत के समय नीतीश कुमार रेड्डी ने आज भारत के लिए 200 की स्ट्राइक रेट से 13 बोलों में 26 रनों का अहम योगदान दिया। 15 ओवर के बाद भारत के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और जीत के लिए रन चाहिए थे 30 गेंदों में 69। ऐसे में सभी ने यही मान लिया था कि आज न्यूजीलैंड की जीत निश्चित है।

लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने कुछ अलग ही सोच रखा था। 15 ओवर के बाद भारत की जीत के हीरो बने तिलक और नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाने शुरू किए। दोनों बल्लेबाजों ने अद्भुत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए किवी गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 गेंदों में 69 रन बनाकर भारत की जीत की ऐतिहासिक पटकथा लिखी।

तिलक वर्मा ने अर्धशतक के साथ भारत को पहुंचाया जीत की दहलीज पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आज दूसरे t20 मैच में हारी हुई बाजी को जीत कर तिलक वर्मा पूरे देश का हीरो बन गए। तिलक वर्मा ने आज के मैच में 26 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। तिलक ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और छह चौके लगाए। आज की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तिलक वर्मा का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों के शानदार खेल ने आज ओवल के मैदान में हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर दो रन लेकर भारत की जीत पर मोहर लगाई। भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजपैथोकोन-2026: भीलवाड़ा की डॉ. अरुणा पंचारिया की दो नई चिकित्सा पुस्तकों का हुआ विमोचन