Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में उद्योगों की बड़ी छलांग, 11739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, 31 हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट मंजूर

राजस्थान में उद्योगों की बड़ी छलांग, 11739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, 31 हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट मंजूर

Rajasthan Project : राजस्थान में विकास के नए रास्ते खुल रहे है और निवेश का नया रिकार्ड बन रहा है। पिछले छह माह में इतना निवेश व प्रस्ताव आए है कि जो पिछले एक साल में नहीं आए थे। इस निवेश की दौड़ में सबसे ज्यादा बढत प्रदेश की राजधानी जयपुर ने बनाए है, जबकि दूसरे जिले भी निवेश के मामले में पीछे नहीं रहे है।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि सितंब, 2026 में 11739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए है। जबकि अप्रैल से सितंबर तक बीच में 31892 आवेदनों को स्वीकार किया गया है। जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में 29536 निवेश के आवेदन आए थे, लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़ गई है।

इन सेक्टर में आया सबसे ज्यादा निवेश

राजस्थान मुख्य सचिव ने बताया कि सबसे ज्यादा निवेश रक्षा क्षेत्र में आया है। जहां पर 4840 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में 3058 करोड़ रुपये, सौर उपकरण निर्माण में 1000 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति क्षेत्र में 744 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है। प्रस्तावित निवेश राशि में इन चार क्षेत्रों की हिस्सेदारी लगभग 82 प्रतिशत रही।

राजस्थान में जिले के हिसाब से आया निवेश

मुख्य सचिव ने बताया कि निवेश की स्वीकृतियों में सबसे आगे जयपुर जिला रहा है। जहां पर 5501 स्वीकृतियों दी गई है। इसके बाद जोधपुर में 2577, अजमेर में 1808, कोटा में 1452 और हनुमानगढ़ में 1238 स्वीकृतियां दी गईं। डीडवाना-कुचामन, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर और उदयपुर भी अग्रणी जिलों में शामिल रहे।

मुख्य सचिव ने बताया कि रीको के भूमि आवंटन से जुड़ी परियोजनाओं में 1,080 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनसे लगभग 2,100 रोजगार अवसर बनने की संभावना है। पर्यावरणीय मंजूरी की आवश्यकता वाली और अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल बनाने की प्रगति भी रिपोर्ट में शामिल है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में एसडीएम, डीएसपी समेत 27 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामलों में चलेगा केस, सीएम ने दी मंजूरी