Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरयूआईडीपी फोटोग्राफी और रील मेकिंग कॉन्टेस्ट की तारीख बढ़ी, अब 11 मार्च तक मौका  

आरयूआईडीपी फोटोग्राफी और रील मेकिंग कॉन्टेस्ट की तारीख बढ़ी, अब 11 मार्च तक मौका  

कुचामन सिटी – राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) ने अपनी सिल्वर जुबली 'फोटोग्राफी एवं रील मेकिंग कॉन्टेस्ट' की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी है। यह प्रतियोगिता ‘क्रिएटिंग अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, चेंजिंग लाइव्स’ थीम पर आधारित है, जिसमें पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं से जुड़े फोटोज और रील्स आमंत्रित किए गए हैं।

इसके अलावा, ‘केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस’ की अंतिम तिथि भी 11 मार्च रखी गई है, जिसमें शहरी जल संरक्षण और वेस्टवाटर पुनः उपयोग पर केस स्टडीज आमंत्रित की गई हैं। विजेताओं को 50,000 तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी RUIDP की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिए गए लिंक या QR कोड से आवेदन कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश