Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार ने आशा सहयोगिनियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर आशा सहयोगिनियों से मानदेय में 10% वृद्धि का वादा किया था। अब सरकार ने आशा सहयोगिनियों के बढ़े हुए मानदेय को लागू करने हेतु तारीख का ऐलान कर दिया है।

राज्य सरकार ने आशा सहयोगिनियों के 10% बढ़े हुए मानदेय को 1 अक्टूबर से लागू करने के लिए स्वीकृति दे दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश में हजारों की संख्या में काम कर रही आशा सहयोगिनियों को आर्थिक संबल मिलेगा। दीपावली के त्योहार पर सरकार की ओर से आशा सहयोगिनियों के लिए बड़ा गिफ्ट माना जा रहा है।

4,959 रुपए से बढ़ाकर 5,455 रुपए प्रतिमाह हुआ आशा सहयोगिनियों का मानदेय

राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार द्वारा आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि के बाद अब दीपावली पर प्रदेश की आशा वर्करों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए यह फैसला लिया है।

रक्षाबंधन आशा सहयोगिनियों से मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे के को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर सरकार ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। सरकार द्वारा की गई 10% की बढ़ोतरी के बाद आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4,959 रुपए से बढ़कर 5,455 रुपए प्रतिमाह हो गया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य सरकार के मानदेय बढ़ोतरी के फैसले से आशा सहयोगिनियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान प्रदेश में अधिकारियों की कमी के चलते 5 IPS की प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक