Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
sujangarh

गौसेवा कर मनाई मकर सक्रांति

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गौसेवा कर मनाई मकर सक्रांति


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। मकर सक्रांति का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह धूप नहीं खिलने और ओस के कारण परेशान रहे। दोपहर के एक बजे के बाद मौसम खुला और पतंगबाजों का भी मौसम बना। देर शाम तक आसमान वो काटा वो मारा के नारों से गूंजता रहा। वहीं दान पुण्य का दिनभर सिलसिला जारी रहा। डीएसपी दरजाराम बोस गोपाल गौशाला पहुंचे और गौमाता की पूजा के बाद गायों को गुड़, लड्डू आदि खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान अध्यक्ष माणकचंद सर्राफ ने डीएसपी का स्वागत किया। गौसेवा करने वालों में अरविंद सोनी, मनीष दाधीच, पार्षद मनोज पारीक, अनिल मिश्रा, दिनेश तंवर, प्रदीप सर्राफ, निर्मल कुमार, सौरभ पारीक आदि के नाम शामिल हैं। डीएसपी दरजाराम ने कहा कि गौसेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।