Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

823 यात्रियों की क्षमता और 16 कोच के साथ दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत, जानिए रूट और टाइमिंग

823 यात्रियों की क्षमता और 16 कोच के साथ दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत, जानिए रूट और टाइमिंग

New Vande Bharat Sleeper Train : रेलवे विभाग ने देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रेलवे विभाग ने रुट तय कर लिया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन के बाद यात्री रात का सफर आसान हो जाएगा और सोते हुए सुपरफास्ट सफर कर सकेंगे। रेलवे विभाग ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में चलेगी। इस वंदे भारत ट्रेन का जहां वाराणसी व दिल्ली के यात्रियों को फायदा मिलेगा, वहीं यूपी के कई स्टेशनों पर इसका ठहराव किया जाएगा।

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है। इसका शुभारंभ अगले हफ्ते 31 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है। फिलहाल देश में केवल एक ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच में चलती है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

देश की पहली वंदेभारत ट्रेन का संचालन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में हुआ था, लेकिन यह ट्रेन में स्लीपर नहीं है और इसमें बैठकर ही सफर किया जा सकता है। फिलहाल इस रुट पर दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज व कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होता है। ऐसे में रेलवे विभाग देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इस रुट पर संचालन के बाद इसका ठहराव भी प्रयागराज व कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ही होगा।

दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का छह दिन होगा संचालन

रेलवे विभाग की तरफ से दिल्ली से वाराणसी के बीच में चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित शेड्यूल के हिसाब से इस ट्रेन का सप्ताह में छह दिन इस रुट पर होगा। रेलवे द्वारा शनिवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। वाराणासी से इस ट्रेन का संचालन रात 8:50 बजे होगा।

इसके बाद रात को 10:35 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। जहां पर इस ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज और 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नियमित संचालन की तारीख रेलवे जल्द घोषित कर सकता है।

11 थर्ड एसी समेत 16 कोच

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इससे 823 यात्री सफर कर सकेंगे। 3 टियर एसी (3AC) के 11 कोच होंगे। इनमें 611 यात्री सफर कर सकेंगे। 2 टियर एसी (2AC) के चार कोच होंगे। इसकी क्षमता 188 यात्री होगी। इसी तरह फर्स्ट एसी (1AC) का एक 24 यात्रियों की क्षमता वाला एक कोच होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को दीपावली का तोहफा, सरकार खाते में भेजेगी 600 से 1200 रुपये