त्योहारी सीजन होने के बावजूद देश में दालों के भाव पर दबाव बना हुआ है। जहां पर भाव में लगातार गिरावट आ रही है। इंदौर की मंडी में दालों में ग्राहकी कमजोर रहने से भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। चना दाल, तुवर दाल और मूंग दाल के भाव में खासी गिरावट आई है। घरेलू बाजार में नाफेड और आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा दाल मिलों की कमजोर मांग के चलते मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।
आयातित मसूर में पर्याप्त उपलब्धता और सीमित लिवाली के कारण बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। कनाडा से लगभग 59,000 टन दलहन लेकर आया एक जहाज 21 अक्टूबर 2026 को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा, जिसमें करीब 56,000 टन मसूर और 3,000 टन मटर शामिल हैं। जहाज के पहुंचने से बंदरगाह पर आयातित मसूर की उपलब्धता बनी हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।
इंदौर मंडी में दालों के थोक भाव
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7200, ऑस्ट्रेलिया 7425, तुवर लेमन 9400 व उड़द एफएक्यू 9450 रुपए।
दलहनः चना कांटा 7350 से 7400, काबुली डॉलर 9500 से 10500, मसूर 6000, तुवर निमाड़ी 7700 से 9200, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8400 से 8600, उड़द बोल्ड 9500 से 9700, उड़द गर्मी का 9000 से 9400 रुपए क्विंटल।
दालेंः चना दाल 8800 से 9900, मसूर दाल 8050 से 8150, बेस्ट तुवर दाल 12300 से 13700, ब्रांडेड तुवर दाल 15100, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल मीडियम 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12300 रुपए।


