Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

RAS 2026 : आरएएस-2026 भर्ती प्रक्रिया लंबी, दो साल बाद मिलेंगे राजस्थान को नए अफसर

RAS 2026 : आरएएस-2026 भर्ती प्रक्रिया लंबी, दो साल बाद मिलेंगे राजस्थान को नए अफसर

राजस्थान को नए अधिकारी मिलने में अभी समय लग सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस-2026 भर्ती भी विलंब से पूरी होती दिख रही है। प्रारंभिक और मेंस परीक्षा-साक्षात्कार और अंतिम परिणाम में 12 से 16 माह लगेंगे। साल 2028 के अंत तक ही सरकार की नए अफसर मिल सकेंगे।

आयोग 607 पदों के लिए 4 जून से 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन ले चुका है। प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 6 दिसम्बर और मेस परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को कराना तय हुआ है। आयोग ने बीते 15 साल में सिर्फ 2010-11 की आरएएस भर्ती रेकार्ड एक साल में पूरी कराई है।

भर्ती के लिए चलता है लंबा प्रोसेस

2013 से 2024 तक को आरएएस प्री और मेंस परीक्षा के बाद इंटरव्यू में 4 से 8 माह देरी हो रही है। औसतन सभी भर्तियों में 20 से 25 माह लग रहे हैं।

इसलिए आगे है यूपीएससी

यूपीएससी ने 24 मई 2026 को आइएएस प्री परीक्षा कराने के बाद 15 जून को रिजल्ट जारी कर दिया। मेंस परीक्षा होगी। यह भर्ती एक साल की अवधि में पूरी हो जाएगी। यूपीएससी की भर्तियों में नियमों, उत्तरकुंजी और प्रश्नों को लेकर विवाद नहीं होते है। आरपीएससी की 2024 भर्ती को छोड़कर अधिकांश में यह विवाद हावी रहे है।

पिछली भर्तियों में हुई देरी

आरएएस 2012-स्केलिंग के फार्मूले के कारण विवादों में रही। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा

आरएएस 2013-परीक्षा नए पैटर्न और बगैर स्केलिंग फार्मूले के हुई। पेपर लीक के चलते परीक्षा निरस्त हुई। 2017 में प्रक्रिया पूरी हुई।

आरएएस 2016- प्री. परीक्षा स्तर पर 15 गुणा से अधिक सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा से बाहर रखने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी तक लगानी पड़ी।

आरएएस 2018-हाईकोर्ट की सिंगल वैच ने आरएएस प्री परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने और नए सिरे से परिणाम जारी के आदेश दिए। हाईकोर्ट खंडपीठ के आदेश पर 25 और 26 जून 2019 को मेस परीक्षा हुई। प्रारंभिक परीक्षा की कट ऑफ को लेकर याचिकाएं लगीं। 9 जुलाई 2020 को मेस परीक्षा परिणाम जारी हुआ।

आरएएस 2021-प्रारंभिक परीक्षा में 21 प्रश्नों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी। आयोग को मेंस परीक्षा की तिथि खसकानी पड़ी थी।

आरएएस 2023-परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन चला।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 30 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, वार्ड-5 पर सस्पेंस बरकरार