Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दूसरे t20 में बैटिंग का जौहर, नई रणनीति बनाने में जुटे न्यूजीलैंड के गेंदबाज

वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दूसरे t20 में बैटिंग का जौहर, नई रणनीति बनाने में जुटे न्यूजीलैंड के गेंदबाज

Ind-Nez t20 Match: देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों द्वारा वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई t20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेईंग 11 में बैटिंग का मौका नहीं मिला था। जिस वजह से क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार और लंबा हो गया। अब एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही t20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिली है।

हालांकि, उन्हें न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुए पहले t20 मैच में प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला। लेकिन पांच मैचों की सीरीज के दूसरे t20 मैच में इशान किशन के प्लेईंग 11 से बाहर होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी अगले मैच में अपनी बैटिंग का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। भारतीय t20 टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की बात कही है।

न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ नई रणनीति बनाने में जुटे

भारत के क्रिकेट प्रशंसक ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी वैभव सूर्यवंशी के भारत की प्लेइंग इलेवन में बैटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उनके खिलाफ खास योजना बनाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को मैदान में रोकना बहुत कठिन है। दूसरे t20 मैच में वैभव सूर्यवंशी का स्थान पक्का होने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ न्यूजीलैंड के गेंदबाज छोटी और तेज गेंद डालने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी भी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ नई रणनीति बना रहे हैं।

इशान किशन मांसपेशियों में हल्की चोट के बाद हुए बाहर

भारतीय टीम के तगड़े बल्लेबाज इशान किशन मांसपेशियों में आई हल्की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे t20 में नजर नहीं आएंगे। इशान किशन की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर इशान किशन की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि मेडिकल टीम ईशान के दांई तरफ की एडक्टर मांसपेशियों में आई हल्की चोट के बाद उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही है। हालांकि अभी तक ईशान किशन की चोट ठीक होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है। ईशान की जगह अब अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी पिछले 6 मैचों से प्लेइंग 11 में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RAS 2026 : आरएएस-2026 भर्ती प्रक्रिया लंबी, दो साल बाद मिलेंगे राजस्थान को नए अफसर