School Holiday Up: उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा आज 23 अक्टूबर को छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। वाराणसी जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले में 22 और 23 अक्टूबर को सभी निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आइसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के अलावा परिषदीय, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 2 दिन छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली छुट्टी के आदेशों की सभी बोर्डों के स्कूलों को पालना करनी होगी।
भरत मिलाप और परिषदीय चुनाव के कारण हुई 2 दिन लगातार छुट्टी
उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप के कारण स्थानीय सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में स्थानीय अवकाश दिया गया था। वहीं आज 23 अक्टूबर को वाराणसी जिले के स्कूलों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के मतदान के कारण प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को स्कूलों में जारी हुए छुट्टी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।


