Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को दीपावली का तोहफा, सरकार खाते में भेजेगी 600 से 1200 रुपये

कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को दीपावली को तोहफा, सरकार खाते में भेजेगी 600 से 1200 रुपये
कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को दीपावली को तोहफा, सरकार खाते में भेजेगी 600 से 1200 रुपये

School Uniform Scheme : दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा नकद राशि भेजकर तोहफा दिया जाएगा। यह राशि कक्षा एक से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी। सरकार द्वारा यह राशि विद्यार्थियों के पोशाक, स्वेटर व जूते खरीदन के लिए भेजी जाएगी।

यह राशि झारखंड सरकार द्वारा भेजी जाएगी। है। हालांकि झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी पांच माह से इस राशि का इंतजा कर रहे थे। विद्यार्थियों व अभिभावकों को उम्मीद जगी है कि सरकार द्वारा अब दीपावली पर यह राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दीपावली से पहले यह राशि भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है। झारखंड परिषद के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों के खाते में आने वाली राशि का सरकार द्वारा आवंटन कर दिया है। जल्द ही बच्चों के खातों में इस राशि को भेजने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

विद्यार्थियों को सरकार द्वारा इतनी दी जाएगी राशि

झारखंड सरकार द्वारा कक्षा के हिसाब से पोशाक, स्वेटर खरीदने के लिए राशि निर्धारित की गई है। इसके तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों को प्रति छात्र 600 रुपये दिए जाएंगे। इसमें दो सेट पोशाक के लिए 350 रुपए, स्वेटर के लिए 150 रुपए और जूता के लिए 100 रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 700 से 760 रुपए भेजे जाएंगे।

जबकि कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पोशाक सहित निर्धारित सामग्री के लिए 1,200 रुपए दि जाएंगे। जहां पर सरकार द्वारा निर्धारित राशि को पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में रशि भेजना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में विद्यार्थियों को ड्रेस व गर्म कपड़े खरीदने में सहायता मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RAS 2026 : आरएएस-2026 भर्ती प्रक्रिया लंबी, दो साल बाद मिलेंगे राजस्थान को नए अफसर