Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक


बिजौलियां।गणतंत्र दिवस पर होने वाले उपखण्ड स्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभा भवन में उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में मंच,साउंड,टेंट,लाइट,चिकित्सा,सुरक्षा,कानून व्यवस्था व पार्किंग,मिठाई वितरण,सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान करने के साथ ही गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र और प्रशासनिक कार्यालयों पर सफाई और विद्युत सजावट को लेकर सम्बंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।उपखण्ड अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के साथ ही राजस्थानी-मेवाड़ी संस्कृति के समावेश की बात कही।बैठक में तहसीलदार ललित डिडवानिया, बीडीओ मोहनलाल मीणा,ईओ पंकज मंगल,एएसआई राजेश मीणा,उप प्रधान कैलाश धाकड़,नपा चैयरमेन पूजा चन्द्रवाल,कार्यवाहक सीबीईओ दिलीप महावर,जेईएन हेमंत नावर,जिप सदस्य अंकित तिवारी,पं. स.सदस्य हितेंद्र राजोरा समेत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वाराणसी जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश