Jaipur Metro Corridor: जयपुर में सरकार द्वारा बनाए जा रहे मेट्रो के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जयपुर मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण होने होने में 36 महीने का समय लगेगा। मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया ने बताया कि जयपुर मेट्रो विभाग द्वारा सभी पैकेज पर काम पूरा करने के लिए 36 महीने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो के दूसरे चरण में कुल 42 किमी लंबा कॉरिडोर चार पैकेज में बनाया जाएगा। दुसरे, तीसरे और चौथे पैकेज का निर्माण पूरा करने के लिए 36 महीने की अवधि निर्धारित की गई है।
सीएमडी वैभव गालरिया ने नवंबर तक जयपुर मेट्रो के फेज 2, 3 और 4 का वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा। जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा फेज -2 का वर्क आर्डर अक्टूबर महीने में ही जारी करने की तैयारी चल रही है।
जयपुर मेट्रो प्रबंधन पहले पैकेज के तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 10 स्टेशन वाला 12 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर 918.04 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसका निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा मेट्रो प्रबंधन द्वारा फेज 2 के अंतर्गत पिंजरापोल गौशाला से एयरपोर्ट तक 3 किमी लंबे भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए मेट्रो की ओर से इसी महीने वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में तकरीबन 13,037 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है।
तीसरे पैकेज में एयरपोर्ट से खासाकोठी तक 12 स्टेशन वाले 11.72 किमी लंबे कॉरिडोर पर 1,392.52 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
चौथा पैकेज में खासाकोठी से टोडी मोड़ तक 12 स्टेशन वाला 14.15 किमी लंबा कॉरिडोर बनाने हेतु वर्क ऑर्डर नवंबर में जारी करने की तैयारी चल रही है।


