Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनवरी 2027 इन ट्रेनों के रूट्स में हुआ बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

जनवरी 2027 इन ट्रेनों के रूट्स में हुआ बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

Train Route Divert: रेलवे विभाग द्वारा खुर्दा रोड मंडल में किए जा रहे ब्लॉक कार्य के चलते कई ट्रेनों के प्रभावित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक करियर के दौरान जनवरी 2027 तक ट्रेनों के रूट डाइवर्ट किए गए हैं। यानी अगले 3 महीने तक खुर्दा रोड मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर तथा 6, 13, 20, 27 दिसंबर एवं 3, 10 जनवरी को मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन पुरी-मालतीपाटपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस 22, 29 अक्टूबर, 5, 12, 19, 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर तथा 7 जनवरी को मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन मालतीपाटपुर-पुरी के बीच निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 22, 29 अक्टूबर, 5, 12, 19, 26 नवंबर व 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर तथा 7 जनवरी को मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से ही चलेगी। यह ट्रेन पुरी-मालतीपाटपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर व 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर और 5 जनवरी को मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन यात्री इससे संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी