Haryana-Rajasthan Bus Service : हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की जाने वाली नई बस सेवा से हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों का सफर आरामदेय होने वाला है। हरियाणा रोडवेज ने रोहतक बस स्टैंड से राजस्थान के भीलवाड़ा तक एक नवंबर से नई बस सेवा की शुरुआत कर रही है। इससे हरियाणा व राजस्थान के कई शहरों से होते हुए 580 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
रोहतक से भीलवाड़ा तक सीधी कनेक्टिविटी से यात्रियों को बार-बार बस बदलने के झंझट से राहत मिलेगी और कम समय में आरामदेय सफर कर सकेंगे। हरियाणा और राजस्थान के बीच नए रूट के लिए राजस्थान सरकार ने परमिट जारी कर दिया है। इस सेवा के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। नई बस सेवा रोहतक से रवाना होकर रेवाड़ी, झज्जर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर और विजयनगर होते हुए भीलवाड़ा तक का सफर तय करेगी।
बार-बार बस बदलने से मिलेगी राहत
हरियाणा के रोहतक और आसपास के लोग व्यापार व दूसरे काम के लिए अक्सर आना जाना रहता है। फिलहाल कोई भी बस सेवा सीधे भीलवाड़ा तक नहीं जाती है। रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से अजमेर, किशनगढ़ या भीलवाड़ा जाने वाले यात्रियों को बसें या ट्रेनें बदलनी पड़ती थी। रोहतक डिपो इंचार्ज हंसराज ने बताया कि इस रूट पर बस का संचालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही रोहतक डिपो की टीम जयपुर का दौरा करेगी। अधिकारियों के साथ बैठक कर समय सारिणी, किराए और ठहराव पर अंतिम सहमति बनेगी।
यात्रियों के लिए ये होंगे आकर्षण
अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और ऐतिहासिक आना सागर झील किशनगढ़ में मार्बल सिटी और संगमरमर व्यापार का केंद्र जयपुर में हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसे दर्शनीय स्थल हैं। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में व्यापारिक सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।


