Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी

Haryana Electricity strike live: हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के दूसरे दिन आज प्रदेश के सभी जिलों में असर दिखना शुरू हो गया है। इंजीनियर संगठन के महासचिव रविंद्र घणघस ने दावा करते हुए बताया कि प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अब तक 118 सबस्टेशन और 500 से अधिक फीडर ठप्प हो गए हैं। जिस वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अब ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।

जींद, अंबाला, फरीदाबाद सहित कई जिलों में तो बुधवार रात से ही बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। बिजली सप्लाई बंद होने से परेशान सिरसा गुरुग्राम और फरीदाबाद में गुरुवार की पूरी रात लोग सड़कों पर घूमते रहे और कुछ जगह जाम लगाने की खबर भी सामने आई है। गौरतलब है कि प्रदेश में बिजली कर्मचारी सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिले में बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में 3 दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन ही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हालात बेहद खराब हो गए हैं।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल बेवजह, हमने कर रखी है पूरी तैयारी - अनिल विज

हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को बेवजह बताते हुए कहा कि हमने प्रदेश में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कर्मचारियों को कोर्ट में लड़ाई लड़नी होगी क्योंकि यह विनियामक आयोग का मामला है।

बुधवार देर रात से शुरू हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंत्री विज ने कहा कि कुछ ना समझ लोग यह कह रहे हैं कि बिजली का प्राइवेटाइजेशन सरकार कर रही है और अब सरकार स्वयं अपील में जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। जो लोग ऐसी बात कर रहे हैं उन्हें कानून पढ़ लेना चाहिए। यह फैसला सरकार का नहीं बल्कि विनियामक आयोग का है।

पटवारी, ग्राम सचिव और आईटीआई छात्र संभाल रहे हैं सब स्टेशन

प्रदेश सरकार ने हरियाणा में सब स्टेशनों पर बिजली बहाल करने के लिए पटवारियों और ग्राम सचिवों के साथ आईटीआई कर रहे छात्रों को तैनात किया है। हालांकि, तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण सरकार का यह प्रशासनिक प्रयोग फेल नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में सब स्टेशन और फीडरों पर उपद्रव रोकने के लिए सरकार ने पुलिस प्रशासन तैनात कर रखा है।

जींद शहर में पिछले 33 घंटे से बिजली सप्लाई ठप्प पड़ी है। सिरसा में कल बुधवार 11:00 बजे से कांलावाली और नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक में बिजली सप्लाई अब तक बंद है। वहीं अंबाला, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद और भिवानी सहित लगभग 20 जिलों में हालत चिंताजनक बने हुए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, श्रीगंगानगर सहित इन जिलों में होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव