Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New rail line : हिमालय में बन रही देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

हां पर विस्तार होने से यातायात और पर्यटन तक सीमित नहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच मजबूत करने की रणनीति भी है। इसी कड़ी में रेलवे विभाग द्वारा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन इसी दिशा में अहम परियोजना है।

New rail line : हिमालय में बन रही देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

भारतीय रेल विभाग द्वारा रेलवे लाइनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जहां मैदानी क्षेत्र में सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन के लिए नई रेल लाइन बिछाई जा रही है, वहीं अब रेलवे विभाग ने देश के पहाड़ी क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। हिमालय में रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। यहां पर विस्तार होने से यातायात और पर्यटन तक सीमित नहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच मजबूत करने की रणनीति भी है।

इसी कड़ी में रेलवे विभाग द्वारा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन इसी दिशा में अहम परियोजना है। पहाड़ काटकर और भीतर सुरंगे बनाकर तैयार हो रहा यह मार्ग उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों को पहली बार व्यापक रेल संपर्क से जोड़ेगा। करीब 83 फीसदी हिस्सा सुरंगों से गुजरेगा। परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि देवप्रयाग और जनासू के बीच बन रही 14.58 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर-8 है, जो पूरी होने पर देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग होगी।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग परियोजना के मुख्य बातें

16 मुख्य सुरंगें, जिनमें से 12 की खुदाई पूरी

12 बचाव सुरंगें, जिनमें से 10 की खुवाई पूरी

157 बड़े व छोटे पुल बनने हैं।

8 बड़े व 30 छोटे पुलों का निर्माण पूरा

100 फीसदी भूमि अधिग्रहाण

चीन सीमा तक जुड़ेगा रेल नेटवर्क

रेलवे विभाग द्वारा तैयार की जा रही यह रेल नेटवर्क भविष्य में सुरक्षा कारणों के लिए भी मजबूत रहेगा। कर्ण प्रयाग तक बन रही यह रेल लाइन चीन की सीमा के निकट पहुंच जाएगी7 जहां से भारत-बीन सीमा सिर्फ 123 किलोमीटर दूर रह जाती है। बेहतर संपर्क से सीमावर्ती इलाकों में स्थानीय लोगों की आवाजाही, जरूरी सेवाओं की उपलब्धता व आपदा के समय राहत-बचाव कार्य आत्तान होंगे। यह सामरिक तैयारियों के व्यापक नेटवर्क का हिस्सा भी है। साथ ही चारवाम यात्रा सुगम होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वाराणसी जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश