Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उप मुख्यमंत्री से मिले विधायक ताराचंद सारस्वत जयपुर टाइम्स 

उप मुख्यमंत्री से मिले विधायक ताराचंद सारस्वत जयपुर टाइम्स 


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सड़कों की स्थिति से अवगत करवाया और विभिन्न सड़कों के निर्माण व रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव दिए। उन्होंने बजट घोषणा से जुड़े कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल के पहले वर्ष में क्षेत्र को अनेक सौगातें मिली। आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने की बात कही।
विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पूनरासर, लखासर, गुसाईसर और तोलियासर आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन्हें धार्मिक पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। इससे जुड़े प्रस्ताव उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा