Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य मंत्री विजयसिंह द्वारा नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय का उद्घाटन 

राज्य मंत्री विजयसिंह द्वारा नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय का उद्घाटन 


कुचामन सिटी


कुचामन नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मीडिया, भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे।नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि यह कार्यालय आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि अब परिषद में आमजन की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी और उनके कार्यों में तेजी लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पार्षद खेताराम, अयूब शेख, सुरेश सिखवाल, छीतरमल कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, महेश रामचंद्रका, संजय जैन, आनंद व्यास, कमल कुमावत,मोनू शर्मा, तुलसी राम कुमावत, जैसराज,रूप सिंह राजपुरोहित,और देशी गुर्जर सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश