Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कलेक्टर शरद मेहरा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर लगाई दौड़

कलेक्टर शरद मेहरा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर लगाई दौड़


जयपुर टाइम्स
नीमकाथाना (निस.)। नीमकाथाना में राज्य सरकार के एक वर्ष के उत्सव का आगाज रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन से हुआ। जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कलेक्ट्रेट परिसर से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला स्टेडियम में मैराथन का समापन किया गया। मैराथन में युवाओं, आमजन, जिला स्तरीय अधिकारियों-कार्मिकों, शहरवासियों सहित हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने पूरे जोश से भाग लिया। इस दौरान सभी ने विकसित राजस्थान बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख, उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, सीएमएचओ विनय गहलोत, तहसीलदार अभिषेक सिंह, आमजन, जिला स्तरीय अधिकारियों-कार्मिकों सहित शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पूरे जोश से भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

टोंक की 129 सहकारी समितियों को लाइसेंस जारी, अगली रैक से शुरू होगा उठाव