Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टोंक की 129 सहकारी समितियों को लाइसेंस जारी, अगली रैक से शुरू होगा उठाव

टोंक की 129 सहकारी समितियों को लाइसेंस जारी, अगली रैक से शुरू होगा उठाव

Tonk News: राजस्थान प्रदेश के टोंक जिले में 129 सहकारी समितियां को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। जिले में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और ग्राम सेवा सहकारी समितियों को सक्रिय करने की मांग पर सहकारिता विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान संघ, जिला टोंक ने दो दिन पहले को सहकारिता विभाग के शासन सचिव व रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा को ज्ञापन देकर खाद लाइसेंस जारी करने और पर्याप्त आपूर्ति की मांग की थी।

इसके समाधान के लिए 23 अक्टूबर को अधीकारियों ने किसान संघ संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेने के बाद अवगत करवाया कि जिले की करीब 129 सहकारी समितियों को खाद के लाइसेंस जारी हो चुके हैं। इन समितियों से खाद की मांग भी ले ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी रैक आने पर समितियों के जरिए खाद का उठाव शुरू करने की बात कही गई है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में करीब 185 सहकारी समितियों के पास पक्के गोदाम हैं, जबकि लगभग 50 समितियों के पास गोदाम नहीं हैं। इनके लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी जा रही है। क्षतिग्रस्त गोदामों की मरम्मत की जरूरत भी बताई गई। बैठक में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं दी।

संघ ने किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, उप रजिस्ट्रार देशराज यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान सघ की ओर से जिला अध्यक्ष रमेशचंद जाट और जिला मत्री विनय सिंह ताखर ने किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। अधीकारियों ने सभी समितियों को सक्रिय करने, कृषि आदान उपलब्ध कराने और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की उपज की सीधी खरीद सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया और प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने की जानकारी दी। लाइसेंस जारी होने से जिले के किसानों की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

योगी सरकार ने निर्धारित किया न्यूनतम वेज रेट, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ