Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जोधपुर, बीकानेर का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज की थार एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल

जोधपुर, बीकानेर का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज की थार एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल

Haryana Roadways schedule: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सिरसा जिले से जोधपुर और बीकानेर के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की सुपर फास्ट बस थार एक्सप्रेस हरियाणा वासियों का राजस्थान का सफर आसान बनाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन के सिरसा डिपो से चलकर यह बस राजस्थान प्रदेश के नागौर, बीकानेर, जोधपुर जैसे बड़े शहरों की यात्रा करेगी। इस बस के शुरू होने से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के बस यात्रियों का सफर भी आसान होगा।

यह बस सिरसा डिपो से चलकर नाथूसरी-चौपटा के रास्ते भादरा, तारानगर, सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़, नागौर, खिम्सर, रातरी और बावड़ी होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से राजस्थान प्रदेश के जोधपुर शहर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिले की यात्रा करने वाले बस यात्रियों का सफर भी आसान होगा।

सिरसा से जोधपुर के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सिरसा डीपो और जोधपुर के बीच थार एक्सप्रेस सिरसा बस स्टैंड से सुबह 7:00 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह सुपरफास्ट बस सबुह 8:35 बजे भादरा से, सुबह 9:30 साहवा से, सुबह 10:20 तारानगर से, सुबह 11:30 सरदारशहर से, दोपहर 1:00 श्रीडूंगरगढ़ से, दोपहर 2:35 बीकानेर से , शाम 4:15 नोखा से और शाम 5:30 नागौर से चलकर रात 8:20 तक जोधपुर आगमन करेगी। यह बस सिरसा से जोधपुर के बीच लगभग 13 घंटे का समय लेगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन की सिरसा और जोधपुर के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा वापसी में सुबह 5:40 बजे जोधपुर से सिरसा के लिए रवाना होगी। थार एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हरियाणा रोडवेज की यह बस सुबह 8:30 बजे नागौर से, सुबह 9:40 बजे नोखा से चलकर बीकानेर पहुंचेगी। यह बस बीकानेर से सुबह 11:40 बजे चलेगी।

इसके बाद दोपहर 1:40 श्रीडूंगरगढ़ से, दोपहर 3:30 सरदारशहर से, शाम 4:50 तारानगर से, शाम 5:30 साहवा से और शाम 6:20 भादरा से चलकर रात 8:00 बजे तक हरियाणा प्रदेश के सिरसा बस स्टैंड पर आगमन करेगी। इस बस के शुरू होने से हरियाणा के साथ राजस्थान प्रदेश के कई जिलों के यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, साथ ही साथ समय की भी बचत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

योगी सरकार ने निर्धारित किया न्यूनतम वेज रेट, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ