Churu news: चुरू जिले में यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए चूरू सरदार शहर रोड पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। बता दें कि इस रूट पर राजस्थान रोडवेज की बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लंबे समय से दर्जनों गांव की यात्री इस रोड पर सरकार से रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
यात्रियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए जनप्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर शुरू सरदार शहर रोड पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की। चुरू जिले के महेंद्र कड़वासरा व आप के संजय खान के साथ प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर चूरू-सरदारशहर रोड पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। इस मौके पर विकास रनवा, श्यामपुरा के मनोज, रामनिवास, ओमप्रकाश, रामस्वरूप, गिरधारी आदि उपस्थित थे।
किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
चुरू जिले में किसानों को डीएपी, यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में किसानों की लंबित मांगों को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को कलेक्टर से मुलाकात की। बसपा जिला प्रभारी राहुल कस्वां ने कहा कि डीएपी और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है और कई जगह कालाबाजारी की शिकायतें है।
इस वजह से किसानों को डीपी यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हर किसान तक नियमित उपलब्धता के लिए रोड मैप बनाने और निष्क्रिय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के जरिए हर गांव पर बीज, खाद और किटनाशक जिले में उपलब्ध कराने की मांग रखी। हरचंद राय कड़वासरा ने बुवाई के समय बिजली वोल्टेज की समस्या को गंभीर बताते हुए स्थाई समाधान करने की मांग की।
सीपीआईएम के इंद्राज ने खेतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइनों के कारण प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान बसपा नेता अरविंद सैनी ने बालरासर आथुना में पानी की टंकी से पर्याप्त सप्लाई करवाने और आरएलपी की अपील की।


