Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीकानेर के संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के गवर्नर 

बीकानेर के संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के गवर्नर 


जयपुर टाइम्स
बीकानेर। राजस्थान कैडर के आईएएस संजय मल्होत्रा को केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त कर दिया है। संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के आईएएस होने के साथ राजस्थान के ही रहने वाले भी हैं। उनका होम टाउन बीकानेर है।
राजस्थान से वे जनवरी 2020 में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए थे। यहां पहले ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनाती मिली। इसके बाद उनकी एंट्री सीधे वित्त मंत्रालय में हो गई। यहां वे राजस्व विभाग में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस हैं और वरिष्ठता में राजस्थान के मौजूद आईएएस अफसरों में चौथे नंबर पर आते हैं। सुधांश पंत से पहले राजस्थान में संजय मल्होत्रा का नाम ही चीफ सेक्रेट्री के लिए चर्चाओं में था, लेकिन जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें वापस राजस्थान नहीं भेजना चाहती थी। संजय मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति में भी अभी 2 साल से ज्यादा का समय शेष है। इसलिए आरबीआई में गवर्नर के तौर पर भी उनका कार्यकाल काफी लंबा रहने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा