Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया  

केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया  

कुचामन सिटी। राजस्थान के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का 43वां जन्मदिन कुचामन के माली-सैनी समाज द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कई सेवा कार्य आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत शाकंभरी माता मंदिर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर की गई। इसके बाद मंत्री गहलोत के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए पूजा-अर्चना की गई।

इसके पश्चात पदमपुरा रोड स्थित संपर्क संस्थान मूक-बधिर और नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें नाश्ता करवाया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन:
सेवा संकल्प के तहत श्याम ब्लड बैंक में 17 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग, जिनमें मिट्ठुलाल माली, महेंद्र कुमार सैनी, राम सैनी, मनोज सैनी और संजय कुमार सैनी प्रमुख थे, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक राम सैनी ने बताया कि यह दिन समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा, जिसमें समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश