Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जवाहर नवोदय के पूर्व विद्यार्थियों ने दिवंगत गुरुजनों और साथियों की स्मृति में किया रक्तदान

जवाहर नवोदय के पूर्व विद्यार्थियों ने दिवंगत गुरुजनों और साथियों की स्मृति में किया रक्तदान


बीकानेर। जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर एल्युमिनी संगठन की ओर से दिवंगत गुरुजनों व साथियों की स्मृति में रविवार को बिश्नोई धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीकानेर के जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुकवाल और जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर के प्राचार्य इलियास खान अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में 250 से ज्यादा पूर्व विद्यार्थियों व गुरुजनों ने शिरकत की। इस दौरान में 115 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया गया। महिला व बाल विकास विभाग के उपनिदेशक और एल्युमिनी अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई ने आभार जताया। इस दौरान सचिव डॉ राजेश बिश्नोई, डॉ रमेश करेला, अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमावत, मंजू गोदारा, चंद्र प्रकाश, रामनिवास, सुखदेव नाथ, हनुमान जाखड़ आदि ने इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा