Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रदेश में 1725 करोड़ रूपये की लागत की 1508 किमी. सड़कें-पुल निर्माण स्वीकृत

प्रदेश में 1725 करोड़ रूपये की लागत की 1508 किमी. सड़कें-पुल निर्माण स्वीकृत

बीकानेर, 07 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने प्रदेश में 1725.73 करोड़ रूपये की लागत की 1508.48 किमी. नई सड़कों के निर्माण, चौड़ाईकरण एवं पुल निर्माण व अन्य कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 के क्रम में यह स्वीकृति जारी की गई हैं।सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही इन कार्यों के टैण्डर जारी कर यह निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को सड़क नेटवर्क के मामले में देश में नम्बर वन बनाना है। मजबूत सड़क नेटवर्क से प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में प्रगति होगी।

*बीकानेर में बनेंगी यह सड़कें*

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर में 51 किलोमीटर सड़क कार्य के लिए 30.90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत श्रीडूंगरगढ़ में मिसिंग लिंक कालू रोड से पूनरासर वाया समंदसर तक 22 किलोमीटर लम्बी सड़क के लिए 7.70 करोड़ तथा खाजूवाला में 682 आरडी पूगल से आडूरी होते हुए मकेरी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के 29 किलोमीटर लम्बे कार्य के लिए 23.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा