Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुचामन सिटी में हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शिविर का आयोजन

कुचामन सिटी की सामाजिक संस्था मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को होद के दरवाजे के पास स्थित छीपा जमात खाने में हज यात्रियों के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन हज कमेटी के जिला संयोजक हाजी शेख मईनुद्दीन अशरफी के निर्देशन में किया गया, जिसमें हज यात्रा 2025 के लिए जाने वाले यात्रियों के आवेदन भरे गए।

शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरीफ खांन, उनकी पत्नी मकसूम बानों, और चूरू निवासी निसार अहमद खांन व उनकी पत्नी शाहिना खांन के ग्रुप रजिस्ट्रेशन से किया गया। शिविर में कुल 12 हज यात्रियों ने अपने आवेदन फार्म भरे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सलामत खांन और अदनान मौलानी ने संभाली, जबकि ब्लड ग्रुप की जांच मोहम्मद रफीक टॉक, इशरार अहमद सिद्दिकी, और मईनुद्दीन शेख ने की।

सोसायटी के सेक्रेटरी अकीक अहमद उस्मानी ने बताया कि जिन यात्रियों के दस्तावेजों में कमी रह गई या जो इस शिविर में आवेदन नहीं भर सके, वे आगामी शिविर में अपने आवेदन भर सकते हैं। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2024 है। शिविर में सोसायटी के अन्य सदस्य, जैसे इमरान खांन, मोहम्मद हबीब मौलानी, और मास्टर याकूब अली भाटी ने सेवाएं दीं। हाजी बहादुर खांन और हाजी अन्सार अहमद सिद्दीकी ने शिविर का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश