Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रावतसर में ओपन ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न --चवा-  - विजेता, रावतसर उपविजेता।

---रावतसर--ग्राम पंचायत रावतसर में तीन दिवसीय ग्रामीण ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का खेल स्टेडियम में सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बारह टीमें ने भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता डालू जाखड़ ने विजेता टीम चवा को सरपंच टीकूराम गोदारा की तरफ से ग्यारह हजार रुपए और उपविजेता टीम रावतसर को इक्यावन सौ रुपए का नक़द पुरस्कार दिया गया और समाजसेवी नवीन गोदारा की तरफ ट्रॉफी भेंट की गई। भामाशाह पेमाराम पोटलिया ने खिलाड़ियों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि करण गोदारा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गेनाराम मेघवाल,नवीन गोदारा, पेमाराम पोटलिया, लालाराम भांभू,डालू जाखड़,मदन पुनिया, सरपंच प्रतिनिधि कुंभाराम गोदारा,गंगाराम सेंवर, सुरजीत सिंह पंवार, लालाराम कड़वासरा, रूपाराम सारण, धन्नाराम चौहान,घेवर प्रजापत,जितेन्द्र संत, ,ठाकरदास संत, पाबूराम जाखड़ सहित ग्रामीण मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका हरिसिह पुनिया,हीराराम व महेश कुमार ने निभाई।इस अवसर पर खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हारी हुई बाजी जीतने वाले को सिकंदर नहीं...कहते हैं तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू-वैभव तिकड़ी रही फेल; तिलक ने लिखी जीत की पटकथा