Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि विभाग की लापरवाही से रावतसर के छह सौ किसान क्लेम से वंचित

कृषि विभाग की लापरवाही से रावतसर के छह सौ किसान क्लेम से वंचित

रावतसर (बाड़मेर): ग्राम पंचायत रावतसर के करीब छह सौ किसान खरीफ क्लेम 2023 से वंचित रह गए हैं। कृषि विभाग की गलत क्राप कटिंग रिपोर्ट की वजह से किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। रावतसर के तत्कालीन पटवारी आईदानराम जाखड़ ने अपनी गिरदावरी रिपोर्ट में 70% खराबा बताया था, जबकि कृषि विभाग के पर्यवेक्षक दीपक की क्राप कटिंग रिपोर्ट में खराबा नहीं बताया गया। इस भिन्नता के कारण रावतसर के किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिल सका।

आसपास की ग्राम पंचायतों में किसानों के खातों में करोड़ों रुपए का क्लेम आ चुका है, जिससे रावतसर के किसान कृषि विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं। समाजसेवी पेमाराम पोटलिया ने बताया कि कृषि विभाग की लापरवाही का खामियाजा रावतसर के किसानों को भुगतना पड़ा है और इस मामले में कार्रवाई के लिए जल्द ही कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ग्राम पंचायत रावतसर के किसानों का कहना है कि कृषि पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट बनाते समय संबंधित खसरे के काश्तकारों से संपर्क नहीं किया और कागज़ों में ही रिपोर्ट बनाकर सांख्यिकी विभाग को भेज दी, जिससे बेकसूर किसान नुकसान उठा रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि दोनों अधिकारियों की अलग-अलग रिपोर्टों में कौन सही है और कौन गलत।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दूसरे t20 में बैटिंग का जौहर, नई रणनीति बनाने में जुटे न्यूजीलैंड के गेंदबाज