Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

108 आसन पर सामूहिक रामचरितमानस पाठ का हुआ भव्य आयोजन

108 आसन पर सामूहिक रामचरितमानस पाठ का हुआ भव्य आयोजन

श्री सीताराम सत्संग मंडल त्रिवेणी धाम अजीतगढ़ समस्त भक्तों द्वारा हो रहा है आयोजन


ज्ञान चन्द/अजीतगढ़

पुरुषोत्तम मास श्रावण मास के पावन पर्व पर श्री नरसिंह बिहारी मंदिर (कौशल्या दास) जी के मंदिर अजीतगढ़ में अनंत विभूषित श्री श्री खोजी द्वाराचार्य ब्रह्म पीठाधीश्वर पदम श्री ब्रह्मलीन संत श्री नारायण दास देवाचार्य महाराज त्रिवेणी धाम एवं खोजी द्वाराचार्य त्रिवेणी धाम ब्रह्मपीठाधीश्वर रामरिच पाल दास देवाचार्य जी महाराज एवं खोजी द्वारा ब्रह्मापीठाधीश्वर डाकोर धाम श्री श्री 1008 रामरतन देवाचार्य एवं महंत श्री रामअनुग्रह दास महाराज के सानिध्य में श्री सीताराम सत्संग मंडल त्रिवेणी धाम अजीतगढ़ एवं समस्त भक्त जनों के द्वारा 108 आसन पर सामूहिक रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन शनिवार को सुबह विद्वानों के द्वारा विधि विधान से शुरू हुआ व्यास पीठ पर रमाकांत शास्त्री एवं श्री बृजमोहन शर्मा पवन शर्मा गढ़ तकनेट रहे इस अवसर पर मुख्य पीठ पर पंडित रमाकांत शास्त्री रामायणी के द्वारा विशेष निर्देश देकर अखंड श्रीरामचरित्र मानस ग्रन्थ का पाठ प्रारंभ करवाया गया तथा मानस के महत्व को बताते हुए पाठ करने के विशेष नियम व निर्देश पाठकों को बताया गया ताकि श्रीरामचरित मानस पाठ को शुद्ध और सम्यक रूप से पढ़ा जा सके।सत्संग मंडल के गौरीशंकर हरितवाल, विष्णु दत्त सेठी, मोहनलाल पारीक, रामजीवन टेलर, ललित सेन, घनश्याम पारीक, महेश दीवान, नितिन जोशी, पवन हरितवाल, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष चैतन्य कुमार मीणा, क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, एक दिन गांव के अभियान के अक्षय कुमावत, डीआर स्पोर्ट्स एकेडमी के अनुराग मंगवा ,जेपी जाट, कमलेश कुमार कुमावत समेत अनेक गणमान्य लोग एवं महिला पुरुष आयोजन में शामिल रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा, दिल्ली का गोल्डन टेंपल का सफर होगा आसान, बल्लभगढ़-अमृतसर हरियाणा रोडवेज की सीधी बस हुई शुरू