Ind-Nez T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे आज 5 मैचों की t20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत पर हार के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 70 रनों का योगदान ग्लेन फिलिप्स का रहा।
वहीं 181 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़का आ गई। आज भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 14 और अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने के लिए उतरे वह सूर्यवंशी भी आज फ्लॉप रहे। वैभव सूर्यवंशी ने आज 8 गेंद में चार रन बनाए। न्यूजीलैंड के बॉलरों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते सूर्यवंशी आज के मैच में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए।
वैभव-संजू-अभिषेक की तिकड़ी हुई फेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की t20 सीरीज के दूसरे मैच में आज 24 अक्टूबर, शनिवार को ओवल के मैदान में वैभव-संजू-अभिषेक की तिकड़ी बेबस नजर आई। न्यूजीलैंड की टीम द्वारा की गई आज जबरदस्त गेंदबाजी के चलते भारतीय बल्लेबाजी का ऊपरी क्रम पूरी तरह से बेबस नजर आया। अभिषेक शर्मा संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी तीनों ने मिलकर मात्र 44 बनाए। इनमें वैभव सूर्यवंशी सिर्फ चार रन ही बना सके।
ऊपरी बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद अब भारत पर हार के बदले मंडराने आने लगे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन, अक्षर पटेल ने 11 रन और नमन धीर ने 31 रन बनाए। ताजा जानकारी के अनुसार भारत ने 16 ओवरों के खेल में छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी चमन बालों में 55 रनों की आवश्यकता है। मैदान पर इस समय तिलक वर्मा (10) और नीतीश कुमार रेड्डी (14) रनों पर खेल रहे हैं।
भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम
भारत की प्लेइंग इलेवन टीम में आज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 टीम
न्यू की तरफ से आज फिन एलन,
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स,
माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी,
जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन प्लेईंग 11 में खेल रहे हैं।


