Gurugram News: गुरुग्राम जिले के सोहना औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और रहवासियों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सोहना में 50 कमरों का होटल बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सोहना औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दुकानों और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि सोहना औद्योगिक क्षेत्र में कुंडली मानेसर पलवल हाईवे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक तकरीबन 1600 एकड़ फैला हुआ है। यहां पर स्थित विभिन्न उद्योगों में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग काम करने के लिए आते हैं। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आप नई परियोजना के तहत इस क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
50 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया सभागार
गुरुग्राम जिले के सोहना औद्योगिक क्षेत्र में नायब सरकार ने 50 करोड रुपए की लागत से तैयार होने जा रहे नए सभागार के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई मीटिंग में प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों के लिए लगभग 400 करोड रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इस मीटिंग के दौरान ही
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम जिले के चंदू-बूढेड़ा स्थित जल घर में 49.50 करोड़ रुपए से प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी साफ करने वाला स्वचालित संयंत्र और साफ पानी का भंडारण केंद्र बनाने की योजना के साथ सोहना औद्योगिक क्षेत्र में नए सभागार के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूर किया था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सोहना में होने वाले विकास कार्यों को रफ्तार देने हेतु और धरातल पर काम शुरू करने हेतु अब विभाग ने प्रक्रिया तेज करती है।


