Ind-Nez T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे 5 मैचों की t20 सीरीज के दूसरे मैच में आज भारतीय टीम ने ऊपरी क्रम लड़खड़ाने के बाद भी जीत हासिल कर ली है। आज टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को अंतिम और में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 70 रनों का योगदान ग्लेन फिलिप्स का रहा।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल की है। आज की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक 51 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी तेरा बलों में 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए।
वहीं 181 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़का आ गई। आज भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 14 और अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने के लिए उतरे वह सूर्यवंशी भी आज फ्लॉप रहे। वैभव सूर्यवंशी ने आज 8 गेंद में चार रन बनाए। न्यूजीलैंड के बॉलरों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते सूर्यवंशी आज के मैच में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। वहीं अंतिम के ओवरों में तिलक वर्मा द्वारा की गई अच्छी बल्लेबाजी से भारत ने दूसरे t20 में मैच में जीत हासिल की।


