Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान

भजनलाल सरकार ने राजधानी जयपुर में नई हाइटेक सिटी बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी में बनने जा रही नई हाइटेक सिटी पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राजधानी में नई हाइटेक सिटी बसाने हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

HITECH CITY JAIPUR
HITECH CITY JAIPUR

Jaipur News: भजनलाल सरकार ने राजधानी जयपुर में नई हाइटेक सिटी बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी में बनने जा रही नई हाइटेक सिटी पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राजधानी में नई हाइटेक सिटी बसाने हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि राजस्थान सरकार प्रदेश की राजधानी जयपुर में नया शहर बसाने की योजना बना रही है। इस योजना की पूरी रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को हुई जयपुर विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव वोरुगंती श्रीनिवास के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (UDH) आलोक गुप्ता और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया सहित JDA कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन भी मौजूद रहे।

जयपुर शहर को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान

सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान जयपुर में नया हाईटेक शहर बसाने को लेकर जारी किए गए निर्देशों के बाद इस प्रोजेक्ट की योजना को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम के मुख्य सचिव वोरुगंती श्रीनिवास ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि जयपुर में नया हाईटेक शहर बनने से विकास तो रफ्तार पकड़ेगा ही, साथ ही राजधानी को विश्वस्तरीय पहचान भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जयपुर में आधुनिक तकनीक से लैस नया शहर बसाने के प्रोजेक्ट में तेजी से काम करने की निर्देश जारी किए हैं।

तय समय-सीमा पर पूरा करना होगा प्रोजेक्ट का काम

राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में बनने जा रहे नए हाईटेक शहर का काम निर्धारित समय-सीमा पर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए प्रोजेक्ट का काम दी गई समय-सीमा में करने के विशेष निर्देश जारी किए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जयपुर में नया शहर बसाने की योजना पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के रूप में भी हाइटेक सिटी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार इस प्रोजेक्ट पर भविष्य की जरूरतों को देखते हुए और राजधानी को वर्ल्ड क्लास पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी आयुषी ने किया बड़ा कमाल, शूटिंग में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन