Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिवाली पर सरकार अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के अवकास रद, अस्पतालों में रहेगी पूरी तैयारी

दिवाली पर सरकार अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के अवकास रद, अस्पतालों में रहेगी पूरी तैयारी

Government alert : दिवाली पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकारों द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है। जहां पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश दिए गए है। इसके चलते राजस्थान सरकार द्वारा इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हुए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश को रद कर दिया है और उनको आपातकालीन सेवाओं और बर्न यूनिट पर अलर्ट रहना होगा।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और बर्न यूनिट को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में सभी अस्पतालों में आपातकालीन उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बर्न यूनिट में आवश्यक संसाधन, दवाइयां और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मी ड्यूटी पर उपलब्ध रहें। अस्पतालों में आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान