Bumper DA Hike : दिवाली पर अलग-अलग राज्यों की सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा रहा है। जहां पर हरियाणा सरकार ने तीन, यूपी सरकार ने पांच प्रतिशत कर्मचारियों के डीए को बढ़ा चुकी है, लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने छोटी दिवाली पर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को भारी भरकम डीए बढ़ाकर बड़ा तोहफा दिया है।
भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों का डीए को 40 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। डीए में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएम भगवंत मान ने पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।
इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का डीए 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है। सरकार की इस घोषणा से पंजाब के 6507 कंप्यूटर टीचरों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
गैर-शिक्षण कर्मचारियों का भी बढ़ाया 40 प्रतिशत डीए
पंजाब सरकार ने जहां 6507 कंप्यूटर टीचर के अलावा प्रदेश के समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) के तहत काम करने वाले 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी 40 प्रतिशत डीए का लाभ दिया गया है। सरकार ने इन कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का निर्णय किया है। इन कर्मचारियों की सेवाएं कुछ समय पहले ही नियमित की गई थी। अब सरकार के इस फैसले से उन्हें भी आर्थिक लाभ मिल सकेगा। पंजाब सरकार की इस घोषणा का फायदा 7514 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें 6507 कंप्यूटर शिक्षक और 1007 गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं।
कर्मचारियों को सरकार की सौगात
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।


