Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, यात्रा से पहले जरूर जान लें बदलाव

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, यात्रा से पहले जरूर जान लें बदलाव

Delhi Metro timing changes : दिल्ली मेट्रों द्वारा दिवाली के दिन अपनी समय सारणी में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में यात्रा करने से पहले दिल्ली मेट्रो के नए टाइमटेबल के बारे में पूरी जानकारी जरूर ले ले। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 8 नवंबर को मेट्रो परिचालन में बदलाव किया गया है। दिवाली की रात को देर रात तक मेट्रो नहीं मिल पाएगी।

यह टाइमटेबल रेलवे के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू होगी। आम दिनों में दिल्ली मेट्रो की आखिरी सर्विस रात 11 बजे चलती है, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए आखिर मेट्रो की सर्विस 10 बजे तक ही मिलेगी। ऐसे में 10 बजे के बाद यात्रा करने वाले लोगों को मेट्रो की बजाए दूसरे साधनों में यात्रा करनी पड़ेगी या दिवाली के दिन आफिस या अपने काम से पहले निकलना पड़ेगा। यह व्यवस्था एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगी।

सुबह जल्दी चलेगी मेट्रो सर्विस

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा रात्रि के समय में बदलाव किया गया है, वहीं सुबह मेट्रो चलने के समय भी बदला गया है। दिवाली के दिन रविवार होने के चलते पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे ही चलनी शुरू हो जाएगी और ऐसे में इन रुटों पर यात्रियों को लगभग एक घंटे पहले ही मेट्रो की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में दिल्ली और बहादुरगढ़ से मेट्रो के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को बदली हुई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

पिंक लाइन: मजलिस पार्क से शिव विहार।

मैजेंटा लाइन: बॉटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक।

ग्रे लाइन: द्वारका से ढांसा बस स्टैंड।

DMRC ने यात्रियों से की अपील

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने यात्रियों से बदली हुई समय-सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

परिचालन समय से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देख सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान