Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले 4 गानों पर रोक, प्रशासन ने पत्र जारी किए निर्देश

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले 4 गानों पर रोक, प्रशासन ने पत्र जारी किए निर्देश

Diljit Dosanjh Live Concert : पंजाबी प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा देश व विदेश में लगातार लाइव कॉन्सर्ट किए जा रहे है। लाइव कॉन्सर्ट में भारी संख्या में उनके फैन जुट रहे है और अब दिलजीत दोसांझ द्वारा पहले दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट किया था। अब उनका लाइव कॉन्सर्ट एमपी के इंदौर शहर में होने वाला है। दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के सी 21 मॉल में 15 नवंबर 2026 को लाइव कॉन्सर्ट रखा गया है।

जहां पर लाइव कॉन्सर्ट को प्रशासन द्वारा मंजूरी दे दी है, लेकिन इसी बीच में एमपी के महिला एवं बाल विकास विभाग ने पत्र जारी कर दिया और उनके चार गानों पर लाइव कॉन्सर्ट में गाने पर रोक लगा दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर ने इन गानों पर रोक के पीछे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाल दिया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने सी-21 मॉल के मैनेजर को पत्र लिखा गया है।

क्या लिखा गया है पत्र में

महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त विषयान्तर्गत एवं संदर्भित पत्रानुसार लेख है कि दिनांक 15.11.2026 को सी-21 मॉल इंदौर में गायक दिलजीत दौसांज द्वारा लाईव कंसर्ट किया जा रहा है। उक्त लाईव कंसर्ट में गाये जाने वाले गानों के संबंध में संदर्भित पत्र के माध्यम से लेख किया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा द्वारा दिनांक 22.07.2019 CWP/27011/2016 के माध्यम से जारी आदेश अनुसार Patiala Pegg, 5 Taara Theeke, Jeeb Vicho Labbiya & Jatt uthe fire karda jithe Pabandi Harhiyara di उक्त गाने छोटे बच्चों पर दुष्प्रभाव डालता है।

सी-21 मॉल में दिनांक 15.11.2026 को आयोजित लाईव कंसर्ट में 05 वर्ष से बड़े बच्चों का प्रवेश रखा गया है। उक्त गानों का छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पडता है साथ ही उक्त उत्पादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित करते है। इसलिए उक्त संबंध में माननीय उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा द्वारा दिनांक 22.07.2019 CWP/27011/2016 के माध्यम से जारी आदेश के पालन में गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा दिनांक 15.11.2026 को सी-21 मॉल इंदौर में लाईव कंसर्ट के दौरान Patiala Pegg, 5 Taara Theeke, Jeeb Vicho Labbiya & Jatt uthe fire karda jithe Pabandi Harhiyara di गीत न गवाया जाना सुनिश्चित करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान