Haryana Roadways : दिवाली पर हरियाणा रोडवेज विभाग ने चालक व परिचालकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसमें 25 डिपो के परिचालकों को पदोन्नति देकर सब इंस्पेक्टर बना दिया है, जबकि 18 डिपो के चालकों को पदोन्नति देकर यार्ड मास्टर बना दिया है। हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे, अब दिवाली के अवसर पर हरियाणा रोडवेज ने कर्मचारियों को पदोन्नति की लिस्ट जारी कर दी।
पदोन्नति की लिस्ट जारी होते ही रोडवेज कर्मचारियों ने खुशी मनाई। अब चालक व परिचालक की पदोन्नति के साथ उनका पे ग्रेड भी बढ़ गया है। हरियाणा राज्य परिवहन महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश भर के 43 चालकों को पदोन्नत कर यार्ड मास्टर (पे-स्केल 9300-34800 3600 जीपी / एफपीएल-6 बनाया गया है।
जबकि 797 परिचालकों को पदोन्नति की लिस्ट जारी की गई है। यह लिस्ट हर डिपो के हिसाब से जारी की गई और उन चालक व परिचालकों को यह पदोन्नति दी गई है जिनकी एसीआर ठीक थी। पहले ही रोडवेज विभाग ने कर्मचारियों की एसीआर से संबंधित पूरी डिटेल डिपो वाइज मांगी गई थी।
इन डिपो के चालकों को मिली पदोन्नति
जींद, यमुनानगर: 4-4 चालक
भिवानी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद: 3-3 चालक
करनाल, दिल्ली, कैथल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, नूंह, पंचकूला: 2-2 चालक
पानीपत, चरखी दादरी, नारनौल, पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद: 1-1 चालक
इन डिपो में इतने परिचालक बने सब इंस्पेक्टर
सोनीपत: 62
हिसार: 59
भिवानी: 51
कैथल, 48
जींद: 48
रोहतक: 44
पानीपत: 41
झज्जर : 39
सिरसा: 39
अंबाला: 34
फतेहाबाद: 33
कुरुक्षेत्र: 31
करनाल : 31
यमुनानगर: 27
पंचकूला : 26
चरखी दादरी: 26
चंडीगढ़: 24
दिल्ली: 23
फरीदाबाद: 18
गुरुग्राम: 14
पलवल: 11
रेवाड़ी: 9
आईएसबीटी दिल्ली: 8
नारनौल: 7
नूंह: 6
पहले मिला था डीए का तोहफा अब मिली प्रमोशन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को सरकार द्वारा दिवाली पर दोहरा तोहफा दिया है। पहले हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के डीए को तीन प्रतिशत बढ़ाया था, अब हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की प्रमोशन लिस्ट को जारी कर दिया है।


