Success Story: हरियाणा प्रदेश के हिसार में जन्मी कंशिका ने ICAI की परिक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। कंशिका ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल किया है। इस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। कंशिका बंसल ने 400 में से 361 अंक हासिल किए हैं।
इस परीक्षा परिणाम के साथ ही कंशिका ने पूरे देश में हिसार और हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है। वहीं कंशिका ने बताया कि हिसार परीक्षा केंद्र से कुल 718 अभ्यर्थी सीए फाउंडेशन की परीक्षा अपीयर हुए थे। इसमें से 212 परीक्षार्थी इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे हैं।
10 वर्ष पहले हिसार आया परिवार
कंशिका साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने कॉमर्स संकाय के साथ 12वीं में जिला में टॉप स्थान पाया था। उनके पिता शिव कुमार बंसल व्यवारी हैं, जबकि माता सपना गृहिणी हैं। कंशिका का परिवार करीब 10 साल पहले ही हिसार आया है। हालांकि उनका परिवार रूप से किरमारा गांव का रहने वाला है। 12वीं की पढ़ाई के बाद कंशिका ने तैयारी के लिए एकेडमी में पढ़ाई शुरू की। इसके लिए वे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी।
कंशिका ने बताया कि वह प्रतिदिन करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी अपनी मां का हाथ बंटाती थीं। उन्होंने लगातार अभ्यास और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया तथा तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद कम रखा। कंशिका के अनुसार, पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव तो रहता था, लेकिन उन्होंने कभी खुद पर इसे हावी नहीं होने दिया और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा।
अब आईएसस बनने का लक्ष्य
वहीं कंशिका का लक्ष्य अब आईएएस बन कर देश की सेवा करने का है। कंशिका की पढ़ाई में उनकी बड़ी बहन और चाचा ने काफी मदद की है। अब वह आईएएस बनने के लिए तैयारी शुरू करना चाहती है। अपनी मेहनत के बदल पर वह इसमें भी सफलता पाएगी।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनी कंशिका बंसल
कंशिका बंसल की यह सफलता युवाओं को प्रेरित करेगी। इस सफलता पर उनके परिजनों का कहना है कि कंशिका की इस उपलब्धी से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। क्योंकि कंशिका ने पढ़ाई पर फोकस करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाई। इसी मेहनत के बदल पर अब बंसल परिवार गौरवान्वित करने वाला पल मिला है। कंशिका की इस सफलता पर पूरा हिसार जिला गर्व कर रहा है।


